ग्वालियर: निगम आयुक्त संघ प्रिय ने अचानक दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महाराज बाडा क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय कार्यालय एवं क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त संघ प्रिय सबसे पहले क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 19 का अवलोकन करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त को अनेक कर्मचारी समय पर कार्यालय पर उपस्थित नहीं मिले, जिन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से सम्पत्तिकर एवं क्षेत्रीय कार्यालय की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात निगमायुक्त ने दौलतगंज में किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को देखा तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली एवं शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को दिए। इसके साथ ही निगमायुक्त ने महाराज बाडा स्थित मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। इसके उपरांत निगमायुक्त ने शासकीय प्रेस के जीर्णोद्धार कार्य को भी देखा
