प्रतिमा दर्शन कर रही महिला का मंगलसूत्र चोरी 

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत सुनरहाई में दुर्गा प्रतिमा दर्शन कर रही महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें एक महिला मंगलसूत्र चुराते दिख रही है।

पुलिस ने बताया कि श्रीमति रश्मि चौरसिया 40 वर्ष निवासी संगम कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार रात वह अपने परिवार वालों के साथ घूमते हुये सुनरहाई वाली प्रतिमा के दर्शन करने पहुंची, वह प्रतिमा के पास से सिंदूर लेकर एवं दर्शन करके वापस कुछ दूर आ गयी तभी उसकी बेटी राधिका ने उससे पूछा कि आपका मंगलसूत्र कहां है, उसने देखा उसका मंगलसूत्र नहीं था, वह पंडाल के पास गई एवं सीसीटीव्ही चैक करवाया देखा कि दुर्गा जी की प्रतिमा के पास जब वह सिंदूर ले रही थी उसी समय पीछे से एक महिला उसके मंगलसूत्र का पेंच खोलकर निकालते हुये दिख रही है उसने एवं परिवार जनों ने उक्त महिला की तलाश की लेकिन महिला नहीं मिली। उसका सोने का मंगलसूत्र वजनी लगभग 5-6 ग्राम का है।

Next Post

दो ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर, तीनों की मौत 

Sun Sep 28 , 2025
जबलपुर। संजीवनीनगर थाना अंतर्गत सुभाषनगर मड़फैया निवासी बुजुर्ग और गोरखपुर थाना अंतर्गत रेवा काॅलोनी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं टेढी नीम हनुमानताल में एक वृद्ध ने चीटीमार पाउडर खाकर जान दे दी। मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल […]

You May Like