विश्व योग दिवस पर जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे आयोजन

ग्वालियर: विश्व योग दिवस 21 जून को जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत के प्रमुख स्थानों पर भी योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा योग दिवस के संबंध में विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में जिन स्थानों पर योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, उन्हें आयोजन से पूर्व योग संगम लिंक पर अपना पंजीयन कराना होगा।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी नगर पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत में भी प्रमुख स्थान पर विश्व योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही आयोजन से पूर्व भारत सरकार के आयुष विभाग द्वारा योग संगम लिंक पर अपना पंजीयन भी अनिवार्यतरू कराएं।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि योग दिवस पर अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, एनसीसी, एनएसएस के छात्रों के साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। योग दिवस के अवसर पर जिले भर में गरिमा और भव्यता के साथ आयोजन हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

Next Post

कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास ड्रोन, लेजर बीम पर प्रतिबंध

Tue Jun 17 , 2025
कोच्चि, 17 जून (वार्ता) कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पांच किलोमीटर के दायरे को रेड जोन के रूप में नामित करके ड्रोन सहित लेजर बीम और विभिन्न हवाई उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश हवाई अड्डे के निदेशक और एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख की […]

You May Like