प्रदेश कांग्रेस ने भागीरथपुरा कांड जांच कमेटी बनाई

इंदौर। इंदौर में अनेक लोगों के गंदा पानी सप्लाई होने से बीमार होने पर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जांच कमेटी बनाई है। 5 सदस्यीय समिति 5 जनवरी तक जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर के भागीरथपुरा कांड को लेकर समिति बनाई है, जिसमें 5 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है। उक्त समिति दूषित पानी से 10 लोगों की मृत्यु और एक हजार से ज्यादा बीमार लोगों परिजनों से मुलाकात करेगी। पांच सदस्यीय समिति में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और विधायक जयवर्धन सिंह, भंवरसिंह शेखावत, महेश परमार और प्रताप ग्रेवाल को शामिल किया गया है।

उक्त कमेटी भागीरथपुरा में रहवासियों और पीड़ितों से चर्चा कर गंदे पानी की समस्या की पूरी जानकारी लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। 5 जनवरी को समिति प्रदेश कार्यालय में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी ।

Next Post

गंदी लिखावट से डॉक्टर अपनी दुकान से कर रहे दवा बिक्री, औषधि विक्रेता संघ की बैठक में उठा मुद्दा

Wed Dec 31 , 2025
रतलाम। जिला औषधि विक्रेता संघ की चतुर्थ कार्यकारिणी सभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें चिकित्सकों द्वारा दवा पर्चा में गंदी लिखावट का मुद्दा उठा। बताया गया कि कुछ चिकित्सकों द्वारा अपने मेडिकल स्टोर से दवाईयों को बिकवाने के लिए इस तरह से प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में बताया […]

You May Like