गंदी लिखावट से डॉक्टर अपनी दुकान से कर रहे दवा बिक्री, औषधि विक्रेता संघ की बैठक में उठा मुद्दा

रतलाम। जिला औषधि विक्रेता संघ की चतुर्थ कार्यकारिणी सभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें चिकित्सकों द्वारा दवा पर्चा में गंदी लिखावट का मुद्दा उठा। बताया गया कि कुछ चिकित्सकों द्वारा अपने मेडिकल स्टोर से दवाईयों को बिकवाने के लिए इस तरह से प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में बताया गया कि हड्डी और चर्म रोग के चिकित्सक ये काम ज्यादा कर रहे है। बताया गया कि जिले में कुछ चिकित्सक जानबूझकर गंदी लिखावट में पर्चा लिखते है, ताकि सभी मेडिकल व्यवसायी उनकी लिखावट नहीं समझ सके। कुछ चिकित्सकों ने तो अपने मेडिकल खोल रखे है और दवाओं का स्टाकिस्ट भी उसे बना रखा है। इससे बाजार में उनकी लिखी दवा मिलती नहीं और मजबूरन निर्धारित दुकान से खरीदना पडती है।

इसमें औषधि विक्रेताओं ने संघ से इस संबंध में जनहित तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। कार्यकारिणी सभा जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष जय छजलानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर मध्य प्रदेश केमिस्टस एण्ड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं विशेष आमंत्रित सदस्य चद्रप्रकाश जैन चंदू भैया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष प्रकाश चैरडिया (जावरा),सचिव अजय मेहता, सह-सचिव विनय लौढा एवं संगठन सचिव दीपक दोशी मंचासीन रहे। सभा में दवा व्यवसायियों की वर्तमान समस्याओं के साथ आगामी दिनों में प्रस्तावित वार्षिक आम सभा से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। समस्याओं का समाधान अध्यक्षीय मार्गदर्शन में सामूहिक सहमति से सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। सभा का संचालन सचिव अजय मेहता ने किया। आभार दीपक दोशी ने माना।

Next Post

गेंदबाजों, लिन के दम पर एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ब्रिस्बेन हीट को धो डाला

Wed Dec 31 , 2025
एडिलेड, 31 दिसंबर (वार्ता) एडिलेड स्ट्राइकर्स ने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रिस्बेन हीट को सात विकेट से हराकर नए साल की पूर्व संध्या पर अपने लंबे समय से चले आ रहे अपशगुन को तोड़ दिया। एक शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन और क्रिस लिन की बेहतरीन पारी की मदद […]

You May Like