कोटा में भीषण हादसा: एमपी के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 15 से ज्यादा घायल; पुल से 15 फीट नीचे गिरी मिनी बस

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में सिमलिया थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर पुल से टकराया और करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा यात्री घायल हैं, जिनमें गंभीर घायलों का ICU में इलाज चल रहा है। वाहन में 25 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, पुलिस के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने की आशंका है। क्रेन की मदद से राहत-बचाव कार्य चला, पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है .

Next Post

खेल भावना के साथ मैदान में उतरें खिलाड़ी: डॉ. आरके

Sat Oct 17 , 2026
सिंगरौली :प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न में आज शुक्रवार को जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस स्पर्धा में जिले के सात महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लेकर खेल कौशल का प्रदर्शन किया। […]

You May Like