रक्षा मंत्रालय की नई वेबसाइट 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध

नई दिल्ली 19 अक्टूबर (वार्ता) रक्षा मंत्रालय और रक्षा विभाग की नई वेबसाइट अब 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को इन नई वेबसाइटों का शुभारंभ किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वैबसाइटों को आधुनिक, आसानी से इस्तेमाल करने योग्य और सभी के लिए सुलभ बनाया गया है।
इन वेबसाइटों पर रक्षा मंत्रालय की नीतियों, योजनाओं, गतिविधियों, सूचनाओं और रक्षा से जुड़ी ताजा जानकारियों के साथ अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध होगी। इससे आम लोगों और संबंधित पक्षों को जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।

वेबसाइटों को डिजिटल ब्रांड पहचान नियमावली (डीबीआईएम) 3.0 और भारतीय सरकारी वेबसाइटों के दिशा-निर्देशों (जीआईजीडब्ल्यू) 3.0 के अनुरूप बनाया गया है। यह पहल डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस के लक्ष्य के अनुरूप है। इसका उद्देश्य सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल मंच के जरिये पारदर्शिता, कार्यक्षमता और सूचना तक लोगों की पहुंच बढ़ाना है।

.....

Next Post

नवमी पर मंदिरों में गूंजे माता रानी के जयकारे, हवन-कन्या पूजन के साथ गरबे की धूम

Mon Oct 19 , 2026
इंदौर। शारदीय नवरात्रि के नवमी पर्व पर शहरभर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में माता रानी के जयकारे […]

You May Like