सतना:विकास से पिछडे विन्ध्य की लाइफ लाइन मानी जा रही ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन के मामले एक बार फिर एक नई तारीख सामने आयी है.उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की पहल पर रीवा में आयोजित बैठक में जबलपुर मंडल के प्रबन्धक कमल कुमार तलेरजा ने बताया कि सिंगरौली तक रेलवे लाइन का काम दिसम्बर 28तक पूरा होगा.इस बैठक में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और सीधी सांसद डां राजेश मिश्रा भी उपस्थित थे.
रीवा के कमिश्रर कार्यालय में आयोजित इस बैठक में पूरी परियोजना की समीक्षा की गई.बैठक में एक बार फिर भूमि अधिग्रहण का मामला उठाया गया.सीधी और सिंगरौली के कलेक्टरों से अधिग्रहण में सहयोग की अपील की गई.बैठक में श्री शुक्ल ने सीधी,सिंगरौली मार्ग में बनने वाली 14 टनल के काम में तेजी लाए.उन्होने ने कहा कि रेलवे के अधिकारी कलेक्टरों की टीएल की बैठक में उपस्थित होकर कार्यों की प्रगति की नियमित जानकारी दे और अपनी समस्याएं भी बताए.बैठक में रीवा सांसद ने काम समय पर पूरा करने की बात रखी.सीधी सांसद डां मिश्रा ने बताया कि सीधी में बहरी तक रेलवे लाइन की बाधाएं दूर कर दी गई हैं.
गोपद नदी पर टनल और पुल का काम तत्काल शुरू किया जाए.बरगवंा,मड़मास और व्योहारी रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जाए.बैठक में रेलवे के डीआरएम केके तलरेजा ने बताया कि दिसंबर 2028 तक सिंगरौली तक रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। सीधी से सिंगरौली के बीच 14 में से 4 का टनल कार्य शुरू हो गया है। रीवा रेलवे स्टेशन में शेष निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा कराकर इसका लोकार्पण किया जायेगा। प्रशासन से रेलवे को अच्छा सहयोग मिल रहा है अब सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे किये जायेंगे। जुलाई माह के अंत तक चुरहट तथा 31 अगस्त तक ट्रेन को सीधी तक पहुंचा देंगे। सीधी स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। सतना से पन्ना के बीच देवेन्द्र नगर तक कार्य पूरा हो गया है। खजुराहों से पन्ना जिले के अजयगढ़ तक कार्य तेजी से जारी है। घाटी होने के कारण पन्ना से अजयगढ़ सेक्सन में कठिनाई आ रही है।
बैठक में नहीं पहुचे जीएम
उपमुख्यमंत्री की बुलाई बैठक में पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक दिलीप कुमार सिंहके अधि$कृत कार्यक्रम जारी होने के बाद भी बैठक में नही पहुंचना लोगों के बीच चर्चा विषय बना रहा.हालांकि उनकी गैरमौजूदगी में जबलपुर मंडल के डीआर एम कमल कुमार तलरेजा ने पूरी जानकारी दी.बाद में अधिकारी को यह कहते सुना गया कि जिनकी जरूरत है जब उनको रूचि नहीं है तो परियोजना को पूरा होने में न जाने कितना वक्त लग जाए.
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में कमिश्नर रीवा बीएस जामोद ने कहा कि रेलवे को प्रशासनिक अधिकारी पूरा सहयोग करेंगे। बैठक में कलेक्टर सीधी विकास कुमार मिश्रा तथा कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल, वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शामिल हुए। बैठक में पुलिस अधीक्षक गुरूकरन सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा रेलवे के अधिकारी एमएस हाशमी, दिलीप सिंह, सीएल मीणा, इन्द्रजीत वर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
