नेहरू गंज में तीन मकान जले,एक की मौत

इटारसी:आज सुबह नेहरूगंज में तीन कच्चे मकान में सुबह 4 बजे आग लग गई जिसमें एक दिव्यांग व्यक्ति राजू राजपूत की आग में जलने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पुत्री नंदिनी राजपूत ने बताया कि लगभग सुबह 4 बजे मकान में आग लगी थी और आग को देखकर मैंने पीछे के गेट से मोहल्ले वालों से मदद मांगी मोहल्ले वालों ने मदद की और दमकल को मौके पर बुलाया।

पापा को आग से बचाने का पूरा प्रयास हम लोगों द्वारा किया गया लेकिन पापा को बचा नही पाये।आग में जलने से पापा की मृत्यु हो गई । कुछ समय पूर्व ही राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों के बयान दर्ज करने की कार्यवाही टीम द्वारा की जा रही है।आग की घटना का स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका

Next Post

महिला कर्मचारियों से अभद्रता और उन्हें मैसेज भेजने के आरोप में SDM चिरामन सस्पेंड

Sun Mar 30 , 2025
नर्मदापुरम:ज़िला मुख्यालय नर्मदापुरम की तहसील सोहागपुर में एक अफसर पर महिलाओं से अभद्रता के आरोप लगे हैं। नर्मदापुरम के डिप्टी कलेक्टर सोहागपुर एस.डी.एम.असवान राम चिरामन पर ये आरोप लगाए गए हैं।अफसर की इस हरकत के बाद बवाल मच गया।प्रशासनिक हल्कों में भी खासी किरकिरी हुई जिसके बाद डिप्टी कलेक्टर को […]

You May Like