मेडिकल छात्रा, युवक से लूट

जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा और अधारताल थाना में युवक पर लुटेरों ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिए। गढ़ा पुलिस के अनुसार शांतिनगर परसवाड़ा निवासी श्रेया साखरे मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस टेक्नीशियन द्वितीय वर्ष की छात्रा है, दोपहर करीब 3:30 बजे कॉलेज से पैदल अपने घर धनवंतरी नगर जा रही थी। रास्ते में वह अपने मोबाइल पर बात कर रही थी।

छात्रा जैसे ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल गेट के आगे धनवंतरी नगर रोड पर मटका वाले की दुकान के समीप पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और छात्रा के हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसी प्रकार अधारताल पुलिस ने बताया कि पुष्पक नगर गली नंबर 3 निवासी सतीश कुमार मिश्रा (36) इंदौर में निजी कार्य करते हैं, बीती रात करीब 9 बजे धनी की कुटिया रोड से पैदल अपने घर जा रहा था। जब वे आलोकनगर हनुमंत चौक के पास पहुँचा और बात करने के लिए अपना मोबाइल निकाला, तभी पीछे से एक बिना नंबर की स्कूटी पर दो लडक़े आए और सतीश के हाथ से मोबाइल झपटाकर भाग गए।

Next Post

दुकान में लटकी मिली संचालक की लाश

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर : गढ़ा थाना क्षेत्र में पान दुकान संचालक ने अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है । पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक नितिन साहू 25 […]

You May Like