सुंदरम और जैद का शानदार प्रदर्शन मप्र फाइनल में पहुंचा

इटारसी: झांसी में चल रही 15 वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम अपने अजेय प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में पहुंच गयी है। टीम ने सेमीफाइनल में मणिपुर को हराया। हॉकी मध्यप्रदेश ने शानदार प्रदर्शन कर अपने मुकाबले जीते और फाइनल में जगह बनाई।

उल्लेखनीय है कि हॉकी मध्यप्रदेश की टीम में इटारसी के दो स्टार प्लेयर अपनी हॉकी कला का जादू बिखेर रहे हैं। सुंदरम सिंह राजावत और मो. जैद खान के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत टीम ने विपक्षी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। हॉकी मध्यप्रदेश और हॉकी महाराष्ट्र के बीच क्वार्टर फाइनल में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर रहा।

डीएचए के सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि मध्यप्रदेश के लिए इटारसी के प्लेयर सुंदरम सिंह राजावत और मो. जैद के बेहतरीन खेल ने मध्यप्रदेश की टीम को मजबूती प्रदान की है। टीम ने लीग में सबसे पहले ओडिशा को, फिर पंजाब को, क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को और आज सेमीफाइनल में मणिपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिलाडिय़ों के इस प्रदर्शन से जिला हॉकी संघ ने उनको फाइनल में भी इसी तरह का प्रदर्शन दोहराने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

रीवा में पानी को लेकर हाहाकार पीएचई का दावा हवा हवाई, संकट बढ़ा

Mon Apr 14 , 2025
रीवा:जिले में इस समय भीषण गर्मी पडऩे के साथ जलसंकट गहराता जा रहा है. भूमिगत जल स्तर लगातार नीचे खिसक रहा है, जिसके कारण हैडपम्प जवाब दे रहे है. तमाम तैयारी के बाद भी नलजल योजनाएं बंद पड़ी है और 2430 हैण्डपंप बंद है जिनसे पानी नही मिल पा रहा […]

You May Like