
ग्वालियर। सिटी सेंटर इलाके से आज सोमवार शाम एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली है। महिला घरों में काम करने का काम करती थी। मामला ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर क्षेत्र का है, जहां मिश्रा पेट्रोल पंप के पास स्थित एक गली में एक महिला ने सुसाइड कर लिया।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला आसपास के घरों में काम करती थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
