दतिया: तस्करों की फायरिंग के बाद घनघोर अंधेरे में बीच जंगल में पुलिस पहुंची तो अंधेरे का सहारा लेकर तस्कर लाखों रुपए कीमत की खैर की लकड़ी छोड़ भाग गए।नवागत एसपी सूरज वर्मा के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
तस्करों पर पुलिस ने जबाबी फायरिंग की। पुलिस ने पूरी खैर की लकड़ी भरवाकर वन विभाग के सुपर्द कर दी है। बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में तस्करों के संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से लकड़ी तस्कर दूर हैं।
