लापरवाही के आरोप में दतिया के एसडीएम संतोष तिवारी को हटाया

दतिया। एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गंभीर लापरवाही के आरोप में कलेक्टर ने दतिया के एसडीएम संतोष तिवारी को हटा दिया है। दतिया में यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सरल को एसडीएम की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दतिया में प्रशासनिक कामकाज को गति देने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। लापरवाही की शिकायत के चलते कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने दतिया अनुभाग के एसडीएम दायित्व में यह बड़ा बदलाव किया है। कुछ और प्रशासनिक परिवर्तन हो सकते हैं।

Next Post

गुलाब टावर के पास विद्युत पोल में लगी भीषण आग

Mon Apr 13 , 2026
सीधी। शहर के पडैनिया मार्ग में स्थित गुलाब टावर के सामने रविवार देर रात करीब 12 बजे उस समय हडक़ंप मच गया जब एक विद्युत पोल में अचानक आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों व दुकानों के लिए बड़ा […]

You May Like