राहुल का पचमढ़ी प्रवास: जिला अध्यक्षों से संवाद से पहले बच्चों के मिड-डे मील मुद्दे पर सरकार पर बरसे, विकास नहीं, छलावा है यह

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद करने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पचमढ़ी पहुंचे। वे दोपहर बाद विशेष विमान से भोपाल आए, जहां एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद तीनों नेता हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए रवाना हुए।

पचमढ़ी में राहुल गांधी आज शाम कांग्रेस के दस वरिष्ठ नेताओं से अलग से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे जिला अध्यक्षों और उनके परिजनों के साथ रात का भोजन ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से हो रही है।

इधर, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा आज मध्य प्रदेश को गर्व है कि कांग्रेस पार्टी के विचार, साहस और परिवर्तन की सबसे मज़बूत आवाज़ राहुल गांधी हमारे बीच हैं।

वहीं, राहुल गांधी ने भोपाल रवाना होने से पहले अपने एक्स पोस्ट में मप्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने लिखा आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं, और जब से यह खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट गया है। ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं।

उन्होंने आगे लिखा, 20 साल से ज़्यादा की बीजेपी सरकार ने बच्चों की थाली तक चुरा ली। इनका विकास बस छलावा है। शर्म आनी चाहिए जो बच्चों का

भारत के भविष्य का इस दुर्दशा से पालन-पोषण कर रहे हैं।

राहुल गांधी के इस बयान से राजनीतिक तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। कांग्रेस इसे जनता से जुड़ने का अवसर मान रही है, वहीं बीजेपी ने इसे चुनावी नौटंकी बताया है।

Next Post

हमीदिया कॉलेज में छात्रों को मिली रोजगार अवसरों की जानकारी,अनुशासन और परिश्रम से ही सफलता

Sat Nov 8 , 2025
भोपाल। रोजगार अवसरों का लाभ लेने के लिए सही और प्रामाणिक जानकारी होना बहुत आवश्यक है जिससे लक्ष्य हासिल किया जा सके। मध्यप्रदेश संदेश,रोजगार और निर्माण जैसे प्रकाशन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हैं। कैरियर काउंसिलिंग की भी इस दिशा अहम भूमिका है। वक्ताओं ने कहा कि समय के अनुशासन और […]

You May Like