अज्ञात पदार्थ खाने से युवक की मौत 

रतलाम। धार जिले के बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा निवासी 40 वर्षीय बालाराम पिता धुलजी मुनिया की अज्ञात पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसे उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक ने किसी अज्ञात पदार्थ का सेवन किया था, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।

Next Post

31 तक चलेगा मुस्कान अभियान, 16 साल के बच्चों का होगा संस्थागत प्रवेश

Sat Jul 4 , 2026
रतलाम। जिले में 3 से 16 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए 31 जुलाई तक ‘मुस्कान अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत 3 से 6 वर्ष के बच्चों का आंगनवाड़ी केंद्रों में तथा 6 से 16 वर्ष तक के बच्चों का स्कूलों में […]

You May Like