सिंध नदी से अवैध रुप से रेत निकालने वाली दो पनडुब्बी जप्त

भिण्ड, 23 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में सिंध नदी से खनिज (रेत) का अवैध उत्खनन करने के लिए इस्तेमाल की जा रही दो पनडुब्बियों को आज भिण्ड जिला शासन ने जब्त कर लिया।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के द्वार गांव में रेत भरने गया एक डंपर पलट गया, जिसकी सूचना भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को मिली। उन्होंने भिण्ड के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) अखिलेश शर्मा और माइनिंग टीम को मौके पर भेजा। जांच के दौरान टीम को मौके पर दो पनडुब्बियां सिंध नदी से रेत निकालते हुए मिली, जिसे जप्त कर लिया गया है।

Next Post

रेखा गुप्ता ने मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

Sun Feb 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 फरवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ नारायण विहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ मासिक कार्यक्रम को सुना। श्री मोदी ने […]

You May Like