
जबलपुर। मझगवां पुलिस ने नाबालिका अपहृता को कटनी से दस्तयाब कर लिया है। आटो चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 26 नवंबर 2024 को 40 वर्षिय व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी उम्र 17 वर्षिय बेटी को कोई अज्ञात अपहरण कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपरहण का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
सोमवार को सूचना पर पुलिस ने मिशन चौक कटनी में दबिश देते हुये संदेही ऑटो चालक को पकड़ा गया। आटो चालक ने पूछताछ पर बताया कि अपहृत हरिजन बस्ती टंकी मोहल्ला, नया बस स्टैंड के पीछे, सिटी कोतवाली कटनी में है, आरोपी आटो चालक विनय राज चौहटेल उर्फ टोनू 28 वर्ष निवासी हरिजन बस्ती पानी टंकी के पास न्यू बस स्टेंड कटनी की निशादेही पर किशोरी को दस्तयाब करते हुये ऑटो चालक को गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
