चावल, गेहूं नरम, चीनी महंगी, दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 18 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी देखी गयी। चीनी में तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत पांच रुपये घटकर 3,892 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 11 रुपये सस्ता हुआ और 2,793 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 10 रुपये उतर गयी।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 11 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। उड़द दाल 28 रुपये और मूंग दाल 20 रुपये सस्ती हुई। मसूर दाल की कीमत नौ रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चना दाल कमोबेश गत दिवस के स्तर पर ही रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा एक रिंगिट टूटकर 4,573 रिंगिट प्रति टन रह गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.90 प्रतिशत गिरकर 70.18 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजार में मूंगफली तेल औसतन 51 रुपये और पाम ऑयल 44 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल 38 रुपये और सोया तेल 26 रुपये फिसल गया। वनस्पति की कीमत तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सरसों तेल का भाव लगभग पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही रहा।

मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 21 रुपये प्रति क्विंटल घट गया। वहीं, चीनी तीन रुपये महंगी हुई।

 

 

 

 

Next Post

6 साल में भी ईओडब्ल्यू नहीं कर पाया भ्रष्टाचार की जांच

Thu Jun 18 , 2026
शाजापुर, सदी की सबसे बड़ी महामारी कोविड में खरीदी के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ. यहां तक कि कोविड में गेहूं उपार्जन केंद्रों पर फर्जी किसानों को भोजन के पैकेट वितरण कराकर लाखों रुपए का घोटाला किया गया, जबकि कोविड के समय पूरा देश लॉकडाउन में था, लेकिन शाजापुर […]

You May Like