चार और केेन्द्र, 5 मिनिट में पहुंचेगी फायर बिग्रेड,पहला जिला जहां नर्मदा का जल ए-क्लास

जबलपुर: नगर निगम पंडित भवानी प्रसाद सभाकक्ष में बजट चर्चा के लिए आहूत की गई बैठक हंगामेदार रही। आरोप-प्रत्यारोप पर भी सदन गरमाया रहा। बैठक में शुरूआत मेंं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि सदन में जो शहर विकास पर आधारित बजट पेश किया गया है, वह बजट संस्कारधानी के संस्कारों के अनुरूप विकास कार्यो को जमीनी धरातल पर उतारने और शहर को तेजी से महानगर का स्वरूप प्रदान करने की दिशा में कार्य करने के लिए पेश किया गया है और बजट के अनुरूप ही शहर में विकास कार्यो को पूर्ण कराकर शहर के नागरिकों को एक साथ अनेकों सौगातें दी जायेगी।

महापौर ने कहा कि मध्यप्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश का पहला शहर जबलपुर बना है जहॉं मॉं नर्मदा के जल को ए-क्लास अर्थात पीने योग्य निरूपित किया गया है।महापौर ने बताया कि शहर के 4 और प्रमुख क्षेत्रों में अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने अग्नि शमन केन्द्रों की स्थापना की जायेगी जिससे 4 से 5 मिनिट में फायर वाहन दुर्घटना स्थल पर पहुॅंच सके।
बैगर्स फ्री होगा शहर, 122 आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्तियां
बैठक में बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्रों को बैगर्स (भिक्षुक)-फ्री बनाने का कार्य किया जायेगा, इनमें से आवश्यकतानुसार भिक्षुकों को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए गए। आश्रय स्थलों का उपयोग भी होगा और पढ़ाई-लिखाई का भी ध्यान दिया जायेगा, भोजन व्यवस्था भी की जायेगी। बैठक में बताया गया कि ढाई बर्षो में 122 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्तियॉं प्रदान कर ऐतिहासिक रूप से कर्मचारी हित में कार्य किया गया। महापौर श्री अन्नू ने बताया कि मार्च और अप्रैल माह के बीच मात्र 45 दिनों में 115 करोड़ रूपये का भुगतान विकास कार्यो पर किया गया और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 150 करोड़ रूपये की राशि निगम कोष में उपलब्ध है।
तो छोड़ दूंगा राजनीति
पार्षद संतोष दुबे ने महापौर पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मेयर पर लगाए गए आरोप गलत निकले तो वे आज ही राजनीति छोड़ देेंंगे।
कब्जे के आरोप पर भी हंगामा
भाजपा कार्यालय को लेकर विपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यालय के सिर्फ 10 हजार वर्ग फीट जगह आवंटित थी लेकिन पार्टी ने 40 हजार वर्ग फीट पर कब्जा कर लिया जिस पर भाजपा पार्षदों ने आरोप को निराधार बताते हुए हंगामा मचाया।

Next Post

जैतवारा स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश

Tue Apr 22 , 2025
सतना : सतना मानिकपुर रेलखण्ड पर जैतवारा रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पाया गया. स्टेशन मास्टर के जरिए मेमो प्राप्त होने पर जैतवारा पुलिस मौके पर पहुंची. जैतवारा के निकट दूरभाष केंद्र के सामने से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर एक युवक का […]

You May Like

Play sound