निगम ड्रेनेज़ लाइन तोड़ने पर जुर्माना

क्षेत्र में फेल रही थी गंदगी

इंदौर: नगर निगम ने आज अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन डालने कंपनी पर दर्ज लाइन तोड़ने को लेकर जुर्माना लगाया. ड्रेनेज लिकेज के कारण क्षेत्र में गंदगी और बदबू की समस्या पैदा हो गई.शहर में स्वच्छता को लेकर नगर निगम बहुत सजग है. शहर में गंदगी करने या निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालो पर जुर्माने की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में आज रोबोट चौराहा सर्विस रोड पर मेट्रो के लिए विद्युत विभाग द्वारा अंडर ग्राउंड केबल डालने का कार्य किया जा रहा है.

इस वजह से ड्रेनेज़ लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और इस कारण चेम्बर के ओवर फ्लो हो गया. चेंबर ओवर फ्लो होने के कारण पूरे रोड पर गन्दगी फैल रही थी. निगम द्वारा मौक¸ पर विद्युत लाइन डालने का काम कर रही ईस्टर लाइट पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के खिलाफ 50 हजार रूपए का जुर्माना किया गया. उक्त कारवाई के दौरान निगम जोनल अधिकारी जुगल किशोर बारपटे ,मुख्य सीएसआई अरविन्द पथरोड़ ,सहायक सीएसआई जय किशन नागर , सहायक सीएसआई अमन तिवारी, उपयंत्री आकाश लश्करी, एआरओ ऋषि दुबे व अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Next Post

नेपाल में 5.5 तीव्रता का भूकंप, एक घायल

Fri Feb 28 , 2025
काठमांडू, 28 फरवरी (वार्ता) मध्य नेपाल में शुक्रवार सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। यह जानकारी एक स्थानीय अधिकारी ने सिन्हुआ को दी। सहायक मुख्य जिला अधिकारी गणेश नेपाली ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार 2:51 बजे आया, […]

You May Like