चावल, गेहूं मजबूत; दालें, चीनी नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी रही। वहीं, चीनी और दालों के दाम घट गये जबकि खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत सात रुपये बढ़कर 3,864 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं छह रुपये महंगा हुआ और 2,866 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत तीन रुपये बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में नरमी रही। तुअर दाल 65 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। उड़द दाल की कीमत 31 रुपये और चना दाल की 27 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मसूर दाल में 14 रुपये और मूंग दाल में आठ रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

विदेशों में बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा तीन रिंगिट चढ़कर 3,965 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.59 प्रतिशत गिरकर में 48.62 डॉलर के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल 12 रुपये और पाम ऑयल 11 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सोया तेल भी 10 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। वनस्पति 17 रुपये और मूंगफली तेल सात रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सरसों तेल के भाव में टिकाव रहा।

मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 26 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। चीनी भी 13 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

 

 

 

Next Post

ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौता भारत के श्रम-प्रधान उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण: गोयल

Wed Dec 17 , 2025
मस्कट / नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौता कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, वाहन, रत्न और आभूषण, कृषि रसायन, नवीकरणीय ऊर्जा और वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाले उद्योग जैसे कई क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर खोलने वाला है […]

You May Like