अनंत चतुर्दशी चल समारोह पर किया यातायात डायवर्सन प्लान जारी

इंदौर. गणेशोत्सव के समापन पर शनिवार 6 सितंबर को शहर में धूमधाम से अनंत चतुर्दशी का चल समारोह निकाला जाएगा. हजारों श्रद्धालु और सैकड़ों झांकियां इस शोभायात्रा में शामिल होंगी. सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने विस्तृत डायवर्सन प्लान जारी किया है. समारोह शाम 6 बजे चिकमंगलूर चौराहा से शुरू होकर देर रात तक विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए संपन्न होगा.

चल समारोह की झांकियां चिकमंगलूर चौराहा से रवाना होकर जेल रोड चौराहा, एमजी रोड चौराहा, मृगनयनी, फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार होते हुए राजवाड़ा पहुंचेंगी, इसके बाद नगर निगम मार्ग से पुनः मृगनयनी होकर झांकियां अपने-अपने स्थानों पर जाएंगी. यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और चल समारोह मार्ग पर वाहनों के प्रवेश से बचें. मरीमाता से रेलवे स्टेशन/बसस्टैंड जाने वाले वाहन भागीरथपुरा टी से एमआर-4 होकर राजकुमार ब्रिज के नीचे से जाएंगे. जवाहर मार्ग से नंदलालपुरा होकर यशवंत रोड की ओर जाने वाले वाहन सैफी चौराहे से हाथीपाला होकर निकलेंगे. रीगल से शास्त्री ब्रिज, मृगनयनी या राजवाड़ा की ओर जाने वालों को जीपीओ से फॉरेस्ट टी होते हुए सपना-संगीता रोड का उपयोग करना होगा. भागीरथपुरा टी से भंडारी ब्रिज, रीगल से शास्त्री ब्रिज और सैफी चौराहे से संजय सेतु जाने वाले मार्ग आम वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे. राजवाड़ा, यशवंत रोड, नंदलालपुरा, कृष्णपुरा पुल और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी. वहीं यातायात डीएसपी ने बताया कि “अनंत चतुर्दशी पर हजारों श्रद्धालु चल समारोह में शामिल होंगे. भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए विस्तृत डायवर्सन प्लान लागू किया गया है. नागरिकों से निवेदन है कि सहयोग करें और अनावश्यक रूप से चल समारोह मार्ग पर वाहन लेकर न निकलें. यदि सभी लोग पुलिस व्यवस्था में सहयोग देंगे तो त्योहार शांतिपूर्ण और आनंदमय ढंग से संपन्न होगा.

वाहनों की नो-एंट्री

चल समारोह की समाप्ति तक पूरे मार्ग पर अन्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. रामबाग, महेश जोशी टी, सब्जी मंडी, दरगाह चौराहा, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ, कबूतरखाना चौकी सहित कई मार्गों से जुलूस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद होगी.

Next Post

जीएसटी कटौती से जीडीपी में 0.16 प्रतिशत वृद्धि, महंगाई में 0.60 प्रतिशत कमी का अनुमान

Thu Sep 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार वस्तु एवं सेवा कर में जीएसटी में कटौती से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वार्षिक आधार पर 0.1-0.16 अंकों की वृद्धि और मुद्रास्फीति में वार्षिक आधार पर प्रतिशत 0.40-0.60 अंकों की कमी आ सकती है। बैंक का […]

You May Like