बैंकॉक, (वार्ता) पांच भारतीय पुरुष मुक्केबाज गुरुवार को बैंकॉक, थाईलैंड में अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल में अपनी सात महिला मुक्केबाज़ों के साथ शामिल होंगे। इन मुक्केबाज़ों ने अपने-अपने भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया है।
शिवम (55 किग्रा), मौसम सुहाग (65 किग्रा), राहुल कुंडू (75 किग्रा), गौरव (85 किग्रा) और हेमंत सांगवान (90 किग्रा) ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को शानदार अंदाज़ में हराकर यह सुनिश्चित किया कि भारत अंडर-19 वर्ग में 12 पदक जीतकर लौटे।
