ऑटो रोक, दंपत्ति पर किया हमला

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत मेहता पेट्रोल पंप के पास दो युवकों और लडक़ी ने एक ऑटो को रोकर शराब पीने रूपए मांगे। डिमांड पूरी न होने पर पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
पुलिस के मुताबिक रागिनी कोष्टा निवासी संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर से आमखेड़ा गोहलपुर अपनी आटो एमपी 20 जेड वाई 1496 से दीदी के घर जा रहे थे उसका पति सोनू कोष्टा आटो चला रहे थे, मेहता पेट्रोल पम्प के सामने पहुॅचे तभी 2 लडक़े, 1 लडक़ी आटो देखकर उसके पति को आवाज दिये पति ने आटो रोके, तीनों उसके पति से शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये की मांग करने लगे, मना करने पर लडक़े ने किसी धारदार हथियार से हमलाकर पति को चोट पहुंचा दी वह बीच बचाव करने लगी तो उस पर भी हमला किया।

Next Post

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Mon Aug 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के असर से ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है। 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी। 24 अगस्त, 2026 को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना […]

You May Like