इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए चोरी के एक मामले में अज्ञात चोर मकान का सूना मौका देखकर हजारों रुपए के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए. घटना 14 नवंबर की शाम उस वक्त हुई, जब मकान मालकिन काम से बाहर थीं.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताय कि अरंडिया स्थित सिंगापुर गोल्ड सिटी में रहने वाली दिप्ती भार्गव शाम करीब 5.50 बजे घर पर ताला लगाकर ओमेक्स सिटी वन काम से गई थीं.
करीब 6.40 बजे लौटकर उन्होंने जैसे ही घर का ताला खोला, तो कमरे का सामान बिखरा मिला. अलमारी खोलकर देखा तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे. वहीं बालकनी का लॉक टूटा मिला, जिससे स्पष्ट है कि चोर पीछे की ओर से घर में दाखिल हुए और कीमती जेवरात चोरी कर ले गए. पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है.
