गैस रिसाव की वजह से हुआ उज्बेकिस्तान के मस्जिद में विस्फोट: अभियोक्ता कार्यालय

ताशकंद, 02 अप्रैल (वार्ता) उज्बेकिस्तान में इस सप्ताह के शुरुआत में स्थानीय मस्जिद में विस्फोट गैस रिसाव के कारण हुआ था। स्थानीय मीडिया ने अंदीजान क्षेत्र के अंतर्गत अभियोक्ता कार्यालय के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी है।

अभियोक्ता कार्यालय के अनुसार मस्जिद के तहखाने में प्राकृतिक गैस रिसाव के कारण यह विस्फोट हुआ। दरअसल, अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण चिंगारी गैस के संपर्क में आने से यह मस्जिद में विस्फोट हुआ था।

आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के अनुसार सोमवार को पूर्वी उज्बेकिस्तान के अंदीजान क्षेत्र में मस्जिद में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य 10 घायल हुए हैं।

Next Post

पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी अस्पताल में भर्ती

Wed Apr 2 , 2025
कराची, 02 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की तबीयत खराब होने पर उन्हें मंगलवार शाम एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति अपने पैतृक शहर गए हैं। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। मीडिया के अनुसार श्री जरदारी अपने पैतृक शहर गये हुए थे […]

You May Like

Play sound