इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकारके 12 वर्ष पूर्ण होने और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भाजयुमो द्वारा राजवाड़ा चौक से गांधी हॉल तक ग्रीन ड्राइव साइक्लोत्थान जागरूकता रैली निकाली गई. रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पेट्रोलियम ईंधन की बचत के प्रति लोगों को जागरूक करना था.कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, जिला अध्यक्ष सौगात मिश्रा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक दुबे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और हजारों युवाओं ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया.
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि युवा मोर्चा का यह संदेश पूरे देश में जाना चाहिए और युवाओं को पौधारोपण कर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री के हर घर हरियाली, हर घर खुशहाली संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की अहम भूमिका है और इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी देश का मार्गदर्शन कर रहा है. नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि इंदौर ने पौधारोपण और जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य किया है और यह शहर इस क्षेत्र में भी नंबर वन बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है
