ग्वालियर लोकसभा का भाजपा का होली मिलन समारोह आज

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर लोकसभा का होली मिलन समारोह आज 29 मार्च को शाम 4 बजे राजबाग गार्डन, मेला रोड पर आयोजित किया जाएगा। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता सहित 6 विधानसभा के कार्यकर्तागण शामिल होंगे। कार्यक्रम में बुंदेली गायिका कविता शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

कलाकारों द्वारा ब्रज की होली और विभिन्न कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा क्षेत्र के सभी सामाजिक, गणमान्य लोगों व कार्यकर्ताओं से इस आयोजन में शमिल होने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि समारोह के जरिए हम अपनी पार्टी की एकता को और मजबूती देंगे और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएंगे।

Next Post

बसों को किया जाएगा जब्त

Sat Mar 29 , 2025
बैठक में संचालकों को चेतावनी इंदौर: शहर में बसों का संचालन निर्धारित स्थान से ही करें. इधर-उधर से कहीं पर भी बस रोक कर सवारी नहीं बैठाएं. सड़कों पर अपनी बसों को पार्क नहीं करें. बसें निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें. इधर-उधर से सवारी बैठाने और बसें चाहे जहां […]

You May Like

मनोरंजन