कल से शहर के मुख्य मार्गों पर नहीं चलेंगे ई- रिक्शा

भोपाल। राजधानी में मुख्य मार्ग की सड़कों पर कल से ई-रिक्शा का संचालन बंद किया जा रहा है। इसे लेकर 27 जून को विस्तृत प्लान भी जारी किया जाएगा। उसके पहले एक हफ्ते तक ई-रिक्शा को शहर के उन अंदरूनी मार्गों पर चलाया जा सकेगा जो कि मुख्य मार्गों को जोड़ते हैं। इनके सड़कों पर नहीं चलने से चौराहों और सिग्नल पर लगने वाला बेतरतीब जाम रोका जा सकेगा। इस बारे में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कल सांसद आलोक शर्मा के यातायात, नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में शुक्रवार से शहर के मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन बंद कर ट्रैफिक को सुचारू रखने का निर्णय लिया गया है।

Next Post

चोरी का सामान सोने चांदी के जेवर एवं नगदी जप्त

Thu Jun 19 , 2025
सिवनी।आदेगांव पुलिस द्वारा घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर एवं नगद पैसा चुराने बाले शतिर चोर को पकड़ने में एंव चोरी गये सोना चांदी के जेवरात जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। सतेन्द्र साहु ने रिपोर्ट दर्ज कराई की थी कि अज्ञात व्यकित के व्दारा उनके मकान में […]

You May Like