भोपाल, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी है।
डॉ यादव ने भगवान महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यधिक पीड़ादायी बताते हुए कहा कि सरकार शोकाकुल घड़ी में परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुए अत्यंत पीड़ादायक हादसे में मध्यप्रदेश के 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है। सभी पांच श्रद्धालुओं की असमय दुखद मृत्यु पर परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि दो-दो लाख रुपये से बढ़ाकर चार-चार लाख रुपये करने के निर्देश दिए हैं।
Next Post
भिंड कलेक्टर पर हमले को लेकर पटवारी ने सरकार को घेरा
Fri Jan 31 , 2025
भोपाल, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिला कलेक्टर पर कथित तौर पर रेत माफिया के हमले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरते हुए आज आरोप लगाया कि ये भारतीय जनता पार्टी के अराजक शासन का सबसे बड़ा सबूत है। श्री पटवारी ने एक्स पोस्ट […]

You May Like
-
11 months ago
केकेआर ने सनराइजर्स को दिया 201 रन का विजय लक्ष्य
-
3 months ago
अस्पताल में खांसी और बुखार के केस अधिक पहुंच रहे
-
12 months ago
मुख्यमंत्री पहुचें बालाघाट
