मप्र युवा कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 6 मई तक नामांकन

दरिया: मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दतिया में जिला एनएसयूआई कार्यालय, किला परिसर में बैठक हुई। इसमें दतिया जिले के लिए नियुक्त जेडआरओ नटवर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने ऑन लाइन पंजीयन और निर्वाचन से जुड़ी सभी बातें विस्तार से बताईं। चुनाव के लिए नामांकन 27 अप्रैल से शुरू हो चुका है। यह प्रक्रिया 6 मई तक चलेगी।

इस दौरान चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी ऑन लाइन नामांकन दर्ज कर सकेंगे। 7 मई को नामांकनों की स्कूटनी होगी। प्रत्याशियों को प्रचार के लिए 28 दिन का समय मिलेगा। चुनाव जिन पदों के लिए होंगे, उनमें युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हैं। बैठक में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ राजा गुर्जर, युवा कांग्रेस नेता नोमी सिंह कमरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रामू गुर्जर, नवनीत महंत, सुभाष जाटव और राघवेंद्र सिंह बुंदेला मौजूद थे।

Next Post

नीट परीक्षा में सख्त चेकिंग, मोबाइल पर रोक, जैमर लगाए गए

Sun May 4 , 2025
इंदौर:मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए आवश्यक नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा आज देशभर में शुरु हुई, जिसमें इंदौर से 27 हजार 127 परीक्षार्थी भाग ले रहे है. इंदौर के सभी 51 सेंटरों पर सख्त चैकिंग के साथ ही जैमर भी लगाए गए है. परीक्षा में पिछले साल हुए पेपर लीक […]

You May Like