बंगलादेश में ईंधन की कीमतों में भारी बढोतरी

ढाका, 19 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर बंगलादेश सरकार ने ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है।

बंगलादेशी समाचार पत्र ‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात से इन नयी दरों को लागू होने के बाद पेट्रोल की कीमत 116 टका से बढ़कर 135 टका (करीब 1.10 डॉलर) प्रति लीटर हो गयी है। इसी तरह डीजल 100 टका से बढ़कर 115 टका और केरोसिन 112 टका से बढ़कर 130 टका प्रति लीटर हो गया है। इस प्रकार कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।

साल 2024 में वैश्विक बाजार के हिसाब से कीमतें तय करने की स्वचालित व्यवस्था शुरू होने के बाद से यह पहली बार है, जब कीमतों में इतनी भारी बढोतरी हुई है।

ऊर्जा विभाग के प्रवक्ता मोनिर हुसैन चौधरी ने बताया कि सरकार ने आखिरी वक्त तक स्थानीय बाजार में कीमतें स्थिर रखने की कोशिश की, लेकिन वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण ऐसा करना नामुमकिन हो गया।

श्री चौधरी ने ‘द डेली स्टार’ से बातचीत में कहा, “दुनिया भर में कीमतें सुबह से शाम तक बदल रही हैं। हम स्थिरता चाहते थे, लेकिन मौजूदा अर्थव्यवस्था पर इसका बोझ और अधिक नहीं डाला जा सकता।”

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि ‘होरमुज जलडमरूमध्य’ में अनिश्चितता की वजह से ईंधन के आयात में काफी बाधा आई है, जिसका असर देश की आपूर्ति पर पड़ रहा है।

 

Next Post

अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं टिया बाजपेयी

Sun Apr 19 , 2026
मुंबई, 19 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री टिया बाजपेयी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं। टिया बाजपेयी फ्रांस के मोनाको शहर में अपनी हॉलीवुड परियोजना की शूटिंग कर रही हैं।फिलहाल वह लोकेशन पर हैं और ओमिद रोमल के निर्देशन में शूटिंग कर रही हैं, जो उनके बढ़ते करियर में एक […]

You May Like