लोकसभा में उठी निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की न्यूनतम पेंशन 10 हजार रुपए करने की मांग

नयी दिल्ली, 04 दिसम्बर (वार्ता) लोकसभा में निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों की पेंशन बहुत कम होने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे कम से कम 10 हजार रुपए करने की मांग की गयी।

कांग्रेस के वामसि कृष्णा गद्दाम ने सदन में शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए कहा कि निजी क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नाम मात्र की पेंशन मिल रही है। उन्होंने कहा कि के वेंकटस्वामी जब श्रम मंत्री थे तो उन्होंने इस पेंशन योजना की शुरुआत की थी। दुर्भाग्य से 30-35 साल बीत जाने के बाद भी यह पेंशन सिर्फ 500, 1000, 2000 तक ही मिल रही है।

उन्होंने कहा कि पिछली बार भी उन्होंने इस बारे में एक प्रतिवेदन दिया था लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वह फिर इस मुद्दे को उठा रहे हैं और पेंशनभोगियों को उनका अधिकार दिया जाना चाहिए और उन्हें कम से कम 10 हजार रुपए पेंशन रुपए मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि इस संबंध में न्यायालय में मामला चल रहा है लेकिन सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

 

 

Next Post

ब्रेविस के पास हर गेंद पर छक्के मारने के ऑप्शन हैं : स्टेन

Thu Dec 4 , 2025
रायपुर, 04 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने जियोस्टार के पोस्ट-मैच शो ‘क्रिकेट लाइव’ में बात करते हुए, डेवाल्ड ब्रेविस की छक्के मारने की कला का विश्लेषण किया। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा वनडे चार विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। ब्रेविस […]

You May Like