जबलपुर: पुराने रंजिश के चलते बदला लेने की नीयत से गोहलपुर थानांंतर्गत समता कॉलोनी में युवक की चाकू से हत्या करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम शिवा चौधरी पिता गणेश चौधरी उम्र 18 साल निवासी समता कॉलोनी गोहलपुर, आयुष रजक पिता राजेश रजक उम्र 18 साल निवासी समता कॉलोनी ,अरुण चौधरी पिता स्व. बलराम चौधरी उम्र 18 साल निवासी समता कॉलोनी सामने आए हैं।
विदित हो कि विगत 13 मई को समता कॉलोनी में भावेश उर्फ पप्पू वीरानी के ऊपर पुरानी रंजिश को भुनाने शिवा चौधरी, आयुष रजक एवं अरुण ने चाकू एवं हाथ घूसों से मारपीट कर चहरे, गले और शरीर में कई जगह चोट पहुंचाई थी। हमले के बाद लहूलुहान अवस्था में भावेश को मेडिकल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी।
हत्यारे गए जेल
जानकारी के अनुसार आरोपी शिवा चौधरी की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त चाकू पुलिस ने जप्त की और तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।
