शहर छोड़ने से पहले पुलिस ने कार चोर को दबोचा

इंदौर। सदरबाजार पुलिस ने कार चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी शहर छोड़ कर भागने के फिराक में था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

फरियादी हरीश डागुर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार नम्बर एमपी 09 सीजे 2468 बाल विकार केन्द्र संदिपनी आश्रम से चोरी हो गई थी. मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की इस वारदात का संदेही युवक प्लेटफार्म क्रमांक 6 पर खड़ा है और कहीं भागने की तैयारी में है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 22 वर्षीय नवदित्य उर्फ नंदु निवासी तिलकपथ, सदरबाजार को हिरासत में ले लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Next Post

इटारसी के पास मालगाड़ी पटरी से उतर कर दो हिस्सों में बंटी

Sat Apr 19 , 2025
इटारसी।भोपाल से इटारसी की ओर जा रही मालगाड़ी का एक टंकी वैगन इटारसी रेलवे स्टेशन के खंभा 745/44 ए की अप वेटिंग से पटरी से उतर गया। इस घटनाक्रम के दौरान बैगन की कपलिंग टूट जाने से मालगाड़ी दो हिस्से में टूट गई। यह घटना सुबह 10.30 बजे के आसपास […]

You May Like