जीआरपी चौकी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

सतना: गुरुवार को जीआरपी चौकी में रेल कर्मियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ. प्लेटफार्म क्र. 1 पर आयोजित इस शिविर में 300 से अधिक पुलिस और रेल कर्मियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई.जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जीआरपी, आरपीएफ और रेल कर्मियों सहभागिता की. शिविर में 300 से अधिक पुलिस व रेल अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया.

जीआरपी प्रभारी के अनुसार शिविर का आयोजन समाजसेवी श्यामलाल गुप्ता की पहल पर आयोजित हुआ. जिसमें हंसराज हास्पिटल हेल्थ कैंप की अनुभवी चिकित्सक टीम द्वारा आधुनिक मशीनों की सहायता से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी के तिवारी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यंत गुप्ता, मस्तिस्क रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज द्विवेदी, डॉ. दीपक सोई, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सोई, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव और डॉ. संदीप तिवारी सहित नर्सिंग स्टॉफ व सहयोग कर्मचारियों ने विशेष योगदान दिया.

Next Post

रविंदर कुमार नंदल जाफना किंग्स के सीईओ नियुक्त

Fri Jun 5 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) लंका प्रीमियर लीग की मौजूदा चैंपियन टीम, जाफना किंग्स ने आधिकारिक तौर पर रविंदर कुमार नंदल को फ्रेंचाइजी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। लंका प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक के रूप में पहचानी जाने वाली […]

You May Like