राज्यपाल मंगूभाई पटेल का ग्वारा हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत

मंडला: मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल मंगलवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर मंडला जिले की ग्वारा हवाई पट्टी पहुंचे। यहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

पीएचई मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, प्रफुल्ल मिश्रा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उनके स्वागत से स्थानीय नागरिकों में हर्ष का वातावरण बना। प्रवास के दौरान राज्यपाल जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Next Post

किले पर फिर शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो, अमिताभ बच्चन सुनाएंगे इतिहास

Tue Aug 19 , 2025
ग्वालियर:ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर लाइट एंड साउंड शो एक बार फिर शुरू हो गया है। इस बार इसमें अहम बदलाव किए गए हैं। लाइट एंड साउंड शो में जहां किले पर लाइट्स को बढ़ाया गया है। वहीं ग्वालियर के इतिहास को भी जोड़ा गया है। किले पर होने वाले […]

You May Like