विवाद: छत्रसाल स्टेडियम चबूतरा हटाने के मामले में गरमाई सियासत

सीधी। छत्रसाल स्टेडियम सीधी में सार्वजनिक संरचना/चबूतरा को बिना वैधानिक अनुमति हटाए जाने के मामले ने जिले में नया विवाद खड़ा कर दिया है। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने इसे नियम विरुद्ध कार्रवाई बताते हुए प्रशासन से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की है।

एनएसयूआई प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार के नेतृत्व में खिलाडिय़ों, युवाओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान फुटबॉल एवं एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल विधाओं से जुड़े खिलाड़ी, फौज की तैयारी कर रहे युवा तथा एनएसयूआई के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में समाजसेवी दिग्विजय सिंह, अधिवक्ता अनिमेष शुक्ला, अभिमन्यु सिंह चौहान, मोहम्मद खालिद खान, अंकित सिंह सोमवंशी, आनंद सिंह परिहार, सुमित कुमार शर्मा, जगदीश, आकाश सिंह, सचिन बघेल, आदर्श सिंह चौहान, वरुण सिंह, गोलू गोस्वामी, आकाश साहू, डॉ.रामायण प्रसाद कुशवाहा सहित अन्य शामिल रहे। नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचने पर सीएमओ कार्यालय में उपस्थित नहीं थीं। उनके आगमन की प्रतीक्षा में एनएसयूआई कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं युवा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से कार्यालय परिसर में बैठे रहे। कुछ समय बाद सीएमओ मिनी अग्रवाल के पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से छत्रसाल स्टेडियम से जुड़े आदेशों, पंचनामा एवं अन्य अभिलेखों को सार्वजनिक करने, 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय आयोजनों के लिए भविष्य की व्यवस्था स्पष्ट करने तथा बिना अनुमति सार्वजनिक संरचना हटाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि सीएमओ द्वारा सभी बिंदुओं पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मर्यादाओं के भीतर संपन्न हुआ।

इनका कहना है

छत्रसाल स्टेडियम में रविवार को चबूतरे की तोडफ़ोड़ करने का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस में रिपोर्ट की गई है। पुलिस की जांच में मालूम पड़ेगा कि किसने यह कृत्य किया है और उसके पीछे उसकी मंशा क्या थी?

श्रीमती मिनी अग्रवाल, सीएमओ, नगर पालिका सीधी

Next Post

सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में मातृशक्ति की सहभागिता, बाल साध्वी राधा देवी का हुआ स्वागत-सम्मान

Tue Dec 30 , 2025
इटारसी। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति बहनों ने वृंदावन गार्डन में 7 स्टार क्लब द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता की। इस अवसर पर व्यासपीठ पर विराजमान ब्रजभूमि गोवर्धन से पधारी कथावाचक बाल साध्वी राधा देवी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कथा के दौरान बाल साध्वी राधा […]

You May Like