रक्षाबंधन पर किशोर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में मामा पर लगाया आरोप

पन्ना। रक्षाबंधन के दिन अमानगंज नगर में किराए पर रह रहे दंपत्ति के 15 वर्षीय पुत्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में किशोर ने अपने मामा को जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि इसकी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

घटना वार्ड क्रमांक 4 स्थित मुकेश राज के मकान में हुई, जहां मृतक राज शुक्ला (निवासी छोटी सुनवानी, जिला पन्ना) अपने परिवार के साथ किराए से रह रहा था। बताया गया कि शाम करीब 5 बजे, जब उसकी मां राखी बांधने बाहर गई थी, उसी दौरान उसने तौलिया से फांसी लगा ली।

मां के लौटते ही चीख-पुकार सुनकर मोहल्लेवासी इकट्ठा हुए और गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर आशीष तिवारी ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

रज्जाक गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार 

Sun Aug 10 , 2025
जबलपुर। अब्दुल रज्जाक गैंग के एक और सदस्य शोएब अंसारी निवासी मोहरिया मक्का नगर गली नंबर 8 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शोएब अंसारी ने पूर्व में विजय नगर थाना क्षेत्र में गैराज का संचालन करने प्राणघातक हमला किया था। प्रकरण दर्ज होने के […]

You May Like