बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अबू धाबी में किये मंदिर में दर्शन

अबू धाबी/अहमदाबाद 24 मई (वार्ता) पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का पक्ष बताने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गये बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अबू धाबी में विश्वप्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन किये।
बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) ने बताया कि मंदिर की अद्वितीय सुंदरता, पवित्रता और आध्यात्मिकता से समूचा प्रतिनिधिमंडल बहुत प्रभावित हुआ और मंदिर के वैश्विक सौहार्द के संदेश ने सभी को छू लिया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। इसके अन्य सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बांसुरी स्वराज, मनन कुमार मिश्रा, और एस.एस. अहलूवालिया; बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा, आईयूएमएल सांसद ई.टी. मोहम्मद बशीर और राजदूत सुजन चिनॉय शामिल हैं।
मंदिर में यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर और मंदिर समिति के चेयरमेन अशोक कोटेचा ने प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मंदिर के निर्माण के लिए बीएपीएस संस्था के प्रयासों तथा भारत और यूएई की सरकारों की सराहना की।

Next Post

गाजा में प्रवेश करने वाले बहुत से ट्रकों को भूखे लोगों ने लूट लिया: संयुक्त राष्ट्र

Sat May 24 , 2025
संयुक्त राष्ट्र, 24 मई (वार्ता) इजरायली हमलों से गाजा में हालात इतने खराब हो गए हैं कि ज्यादातर लोग भुखमरी से मरने लगे हैं और मानवीय सहायता के तौर पर भेजे जाने वाले बहुत से ट्रकों को हाल ही में गाजावासियों ने लूट लिया है। संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष एंटोनियो […]

You May Like