जबलपुर: गौतम नगर कॉलोनी मेें देर रात्रि कानफाडू डीजे बज रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात तेज आवाज में डीजे बजाते हुये आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बेलबाग पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि गौतम नगर में बहुत तेज आवाज में डीजे बजा रहे है जिससे काफी परेशानी हो रही है सूचना पर दबिश दी गई तेज आवाज में डीजे बजाते मिले अक्षय कोरी 22 वर्ष निवासी हनुमानताल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। साथ ही े आरोपी अक्षय कोरी के कब्जे से एक बड़ी मशीन डायना टेक, एक छोटी मशीन मिक्सर स्टेनजर, 2 बड़े बक्से बेसबीन, 2 छोटे बक्से डबल 15 जप्त किए गये।
Next Post
हथियारों के साथ तीन पकड़ाए
Wed Feb 12 , 2025
जबलपुर: क्राइम ब्रांच, गढ़ा और पनागर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध हथियारेां के साथ तीन बदमाशों को पकड़ा है जिनके कब्जे से पिस्टल, रिवाल्वर, तीन कट्टे, छह कारतूस जब्त किए गए। जानकारी के मुताबिक क्राईम ब्रांच एवं गढा पुलिस ने देवताल गार्डन तालाब के किनारे दबिश देकर […]

You May Like
-
7 months ago
चुनाव आयोग बना भाजपा का एजेंट