कलेक्टर ने लकड़ी टाल संचालक पर FIR कराने के निर्देश दिए 

सागर। जिला मुख्यालय पर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकगंज मे लकड़ी के टाल पर आज तड़के लगी आग पर काबू पाया गया एवं कलेक्टर संदीप जी आर ने नगर निगम कमिश्नर से कहा कि फायर सुरक्षा उपकरणों के नहीं पाए जाने और इस मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही दिखने से टाल संचालक पर एफआईआर दर्ज कराए। वहीं जब इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि एफआईआर के संबंध में पत्र मिल चुका है. फिलहाल जांच की जा रही है. एक-दो दिन में जांच के बाद दोषी पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध किया जायेगा.इस बीच रविवार को सवेरे आग लगने की सूचना पर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिले की सभी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया एवं सेना को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के द्वारा तत्काल पहुंचकर आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया एवं आग पर काबू पाया गया। अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय ने बताया किझूला चौराहा पर हरविंदर सिंह के लकड़ी के टॉल पर आग लगी थी,आग पर काबू पाया गया है आग बुझाने के लिए नगर निगम ,सेना की फायर ब्रिगेड ,भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन बीना, मकरोनिया, बंडा, राहतगढ़, सहित अन्य जगह की एक दर्जन से अधिक फायर बिग्रेड ने काबू पाया।मौके पर तहसीलदार प्रवीण पाटीदार नगर निगम के अधिकारी पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि जांच मे ले लिया है। जांच पड़ताल के पश्चात कमिया पाये जाने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। जिला प्रशासन के निर्देश एफआईआर करने के मिल गए है।

उल्लेखनीय है कि शहर में संचालित हो रही आरा मशीन और टालों में आगजनी की यह पहली घटना नहीं है. पिछले वर्ष ही मोतीनगर थाना क्षेत्र के राहतगढ़ स्टैंड के नजदीक भी एक आरा मशीन में इसी तरह भीषण आग लग चुकी है. मालूम हो कि शहर के रहवासी इलाकों में संचालित हो रही इन आरा मशीन को शहर से बाहर करने शासन द्वारा सिद्गुंवा क्षेत्र में फर्नीचर कलस्टर बनाने की योजना तैयार की जा चुकी है लेकिन तीन वर्ष से यह कागजों से आगे नहीं बढ़ पायी है.

तिलकगंज क्षेत्र में लकड़ी के टाल पर आज तडक़े लगी भीषण आग पर जैसे-तैसे काबू पाया गया मौके पर एक दर्जन से अधिक फायर फाइटर और एसडीईआरएफ की टीमें लगी रहीं. बाद में जेसीबी की मदद से टाल के अंदर सुलग रही दूसरी लकडिय़ों को हटाया गया.

Next Post

मोदी के विजन और वर्किंग से भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला: शर्मा

Sun Mar 30 , 2025
भोपाल, 30 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और वर्किंग से भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, […]

You May Like