चावल-चीनी नरम, गेहूं मजबूत, दालों में घट-बढ़, खाद्य तेल फिसले

नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के दाम घट गये जबकि गेहूं में मजबूती देखी गयी। खाद्य तेलों और चीनी की कीमतों में नरमी रही। दालों के भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा सात रिंगिट टूटकर 4,481 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.43 प्रतिशत फिसलकर 51.25 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब चार रुपये उतरकर 3,830.06 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं चार रुपये महंगा हुआ और 2,853.62 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा भी दो रुपये की मजबूती के साथ 3,308.38 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

खाद्य तेलों में नरमी रही। सरसों तेल औसतन 39 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मूंगफली तेल में 50 रुपये और वनस्पति में आठ रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। सोया तेल में तीन रुपये, पाम ऑयल 26 रुपये और सूरजमुखी तेल 51 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 18 रुपये प्रति क्विंटल कम हो गयी। चना दाल 14 रुपये और उड़द दाल 22 रपुये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। वहीं, मूंग दाल में पांच रुपये प्रति क्विंटल की मजबूती रही। मसूर दाल के भाव कमोबेश स्थिर रहे।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज मंदी का रुख रहा। गुड़ की औसत कीमत सात रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चीनी भी चार रुपये सस्ती हुई।

Next Post

जीवन बीमा कंपनियों के अगस्त के कारोबारी प्रीमियम राजस्व में 6.01 प्रतिशत की वृद्धि

Tue Sep 9 , 2025
मुंबई, 9 सितंबर (वार्ता) जीवन बीमा परिषद ने द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में भारत में जीवन बीमा कंपनियों के द्वारा बेची गयी नयी पालिसी के कारोबारी प्रीमियम (एनबीपी) में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.01 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। जीवन बीमा […]

You May Like