भारतीय अंडर-19 टीम के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका 245 के स्कोर पर रोका

बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका) 05 जनवरी (वार्ता) किशन सिंह (चार विकेट) की अगुवाई में भारतीय अंडर-19 टीम के गेंदबाजों ने सोमवार को दूसरे यूथ वनडे में दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.3 ओवरों में 245 के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जेसन राउल्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक रन बनाये। जेसन राउल्स ने 113 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए 114 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे एक ओर से जहां दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिरते जा रहे थे, जेसन राउल्स एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे।

डेनियल बोसमैन (31), अदनान लगादीन (25), अरमान मनैक (16), कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया (14) और जोरिख वान स्कालक्वेक 10 रन बनाकर आउट हुये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाये। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम ने 49.3 ओवर में 245 रनों के स्कोर पर सिमट गई।भारत की अंडर-19 टीम के लिए किशन सिंह ने चार विकेट लिये। अमब्रिश को दो विकेट मिले। दीपेश देवेंद्रन, कनिष्क चौहान और खिलन पटेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्लयू से तोड़ा एक दशक पुराना नाता

Mon Jan 5 , 2026
मुंबई, 05 दिसंबर, (वार्ता) एक दशक की साझा उपलब्धियों और बेमिसाल कामयाबियों के बाद, जैवलिन थ्रोअर स्टार नीरज चोपड़ा और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने आज अपनी औपचारिक साझेदारी को समाप्त करने की घोषणा की है। नीजर अब अपनी स्वयं की एथलीट मैनेजमेंट फर्म, वेल स्पोर्ट्स शुरू करने रहे हैं। नीरज ने […]

You May Like