सफाई कर्मियों की हड़ताल: कचरे के ढेर के बीच कल से शुरू होगा दीपोत्सव

ब्यावरा। जिले भर में वेतन, नियमितीकरण और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल का गुरुवार को लगातार दूसरे दिन असर दिखाई दिया. दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था ठप होने से जिलेभर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में कचरे के ढेर लग गए हैं. सुठालिया रोड, गुना-ब्यावरा मार्ग, मानस स्कूल, शहीद कॉलोनी और राजगढ़ रोड के पास गंदगी फैल गई है. त्योहार की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़.

झाड़ू लेकर निकाली रैली

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय आह्वान पर नगर पालिका ब्यावरा के सफाईकर्मी काम बंद कर आंदोलन कर रहे हैं. गुरुवार दोपहर कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर रैली निकाली और अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से शासन के सामने अपनी मांगें रख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है.

दीपावली नजदीक होने से बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई है. ऐसे में दुकानों के बाहर और सडक़ किनारे कचरा जमा होने से व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है. दुकानों की सफाई से निकलने वाला कचरा भी सडक़ों पर ही पड़ा हुआ है. बदबू और गंदगी के बीच व्यापारियों को दुकानें संचालित करनी पड़ रही हैं. राहगीरों को भी बाजारों से गुजरने में दिक्कत हो रही है. सीएमओ इकरार अहमद ने बताया कि त्योहार के दौरान शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाश रहे हैं. इसके साथ ही हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से भी बातचीत की जा रही है.

Next Post

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, नहीं मिली एंबुलेंस वाहन

Thu Nov 5 , 2026
राजगढ़। राजगढ़ के परसपुरा गांव में गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन उसे किराए की कार से खिलचीपुर अस्पताल ले जा रहे थे. अस्पताल से एक किलोमीटर पहले झालावाड़ नाके के पास कार में ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया. बाद में मां और […]

You May Like