प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, नहीं मिली एंबुलेंस वाहन

राजगढ़। राजगढ़ के परसपुरा गांव में गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन उसे किराए की कार से खिलचीपुर अस्पताल ले जा रहे थे. अस्पताल से एक किलोमीटर पहले झालावाड़ नाके के पास कार में ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया.

बाद में मां और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया. बच्ची की हालत कमजोर होने पर दोनों को जिला अस्पताल राजगढ़ भेज दिया गया. परसपुरा गांव खिलचीपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर है. यहां रहने वाली विष्णु बाई तंवर को गुरुवार रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई. उनके पति मुकेश तंवर और परिजन ने एंबुलेंस के लिए फोन किया. उन्हें बताया गया कि उस समय एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी. परिजन ने रात गांव में ही गुजारी. सुबह दोबारा फोन किया तो बताया गया कि एंबुलेंस को राजगढ़ से आने में समय लगेगा. महिला की पीड़ा बढऩे पर परिजन ने किराए की कार बुलाई और अस्पताल के लिए रवाना हुए. रास्ते में झालावाड़ नाके के पास महिला ने बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद परिजन मां और बच्ची को खिलचीपुर सिविल अस्पताल भेजा गया. वहां डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया. बच्ची की हालत कमजोर होने पर मां और बेटी को जिला अस्पताल राजगढ़ भेज दिया गया.

Next Post

गंजबासौदा में पटाखा बाजार में आग का तांडव: 6 दुकानें खाक, 30 लाख का नुकसान; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Thu Nov 5 , 2026
गंजबासौदा। विदिशा जिले के गंजबासौदा में दीपावली से पहले पटाखा बाजार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बरेठ रोड स्थित नवीन बस स्टैंड परिसर में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे एक दुकान में अचानक आग लग गई। पटाखों में आग लगते ही तेज धमाके होने लगे और देखते […]

You May Like