आईटीसी ने पेश की “सनफीस्ट ब्रेकफास्ट स्मूदी”

नयी दिल्ली, 25 मई (वार्ता) एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईटीसी ने सोमवार को रेडी-टू-ड्रिंक पेय “सनफीस्ट ब्रेकफास्ट स्मूदी” बाजार में पेश करने की घोषणा की।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि केला, दूध, बादाम, जौ, खजूर और चार ‘सुपर सीड्स’ से बनी नयी सनफीस्ट ब्रेकफास्ट स्मूदी उपभोक्ताओं को नाश्ते का त्वरित, पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प उपलब्ध कराती है। इसमें प्रति सर्विंग छह ग्राम प्रोटीन है। साथ ही कोई अतिरिक्त चीनी, प्रिज़र्वेटिव या कृत्रिम फ्लेवर नहीं है, जो खान-पान के बेहतर और स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों की बढ़ती पसंद के अनुरूप है।

आसानी और स्वाद जैसे उपभोक्ता जरूरतों के मेल पर आधारित यह नया उत्पाद रसोई की आम सामग्री और आधुनिक उपभोग आदतों के संयोजन वाले एक अलग फॉर्मेट के साथ उभरते “ऑन-द-गो” सेगमेंट में सनफीस्ट की एंट्री को दर्शाता है।

आईटीसी के उपाध्यक्ष और फूड्स डिविजन में डेयरी एवं बेवरेजेज के प्रमुख विवेक कुक्कल ने कहा, “ब्रेकफास्ट कैटेगरी से उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं तेजी से बदल रही हैं। आज के उपभोक्ता, विशेष रूप से जेन जी, ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो सुविधाजनक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हों। इसी ने हमें सनफीस्ट ब्रेकफास्ट स्मूदी के लॉन्च के साथ एक अनोखी नवाचार-आधारित श्रेणी के विकास की ओर प्रेरित किया, जो अपनी तरह का पहला और अलग उत्पाद है तथा उभरती उपभोक्ता जरूरतों को पूरा करता है।”

कंपनी ने बताया कि सनफीस्ट ब्रेकफास्ट स्मूदी के साथ आईटीसी फूड्स का उद्देश्य फॉर्मेट इनोवेशन और उपभोक्ता-केंद्रित उत्पाद डिजाइन के माध्यम से इस विकसित होती श्रेणी में नेतृत्व करना है। इसके 160 मि.ली. पैक की कीमत 45 रुपये रखी गई है। यह क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, मॉडर्न ट्रेड और मेट्रो शहरों किराना की दुकानों पर उपलब्ध है।

 

 

Next Post

भजनलाल को मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना की लेनी चाहिए सुध: गहलोत

Mon May 25 , 2026
जयपुर, 25 मई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रदेश में दम तोड़ रही फ्लैगशिप ‘मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना’ की ज़मीनी हकीकत की सुध लेनी चाहिए। श्री गहलोत ने सोमवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा […]

You May Like