अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास वल्लभाचार्य महाराज की कथा 17 दिसंबर से

ग्वालियर: शिव भक्त मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास श्रीमद् जगतगुरु रामानंदाचार्य की परंपरा को आगे बढ़ा रहे स्वामी वल्लभाचार्य महाराज की श्रीमद् भागवत कथा 17 दिसंबर से मदन मोहन मंदिर मुरार में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी समिति के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, मुख्य यजमान राकेश कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक आनंद शर्मा, संयोजक सुरेश मंडल ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि कथा स्थल मदन मोहन मंदिर से कथा से पूर्व 17 दिसम्बर को सुबह दस बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो वापस मदन मोहन मंदिर में जाकर समाप्त होगी। कलश यात्रा में151 महिलाएं सिर पर कलश लेकर शमिल होंगी। कलश यात्रा के बाद सभी व्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद व्यास पीठ का पूजन किया जाएगा। पहले दिन श्रीमद् भागवत के महात्म की कथा होगी। दूसरे दिन सुखदेव परिषद मिलन एवं हिरण्याक्ष के उद्धार की कथा होगी। तीसरे दिन ध्रुव चरित्र का वर्णन होगा।

चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। पांचवें दिन गोवर्धन महाराज का पूजन होगा छठे दिन 22 दिसम्बर को रुक्मणी विवाह के सुंदर अवसर पर तुलसी विवाह का भी आयोजन होगा। 23 को विश्राम दिवस सुदामा चरित्र का बखान किया जाएगा। 24 को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हर दिन मुख्य यजमान के साथ आठ अन्य यजमान होंगे। कथा के दौरान राधा कृष्ण की सुंदर झांकियों का भी आयोजन होगा। कथा आरंभ होने से एक दिन पहले शाम चार बजे से सुंदरकांड एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

Next Post

श्योपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार पलटी, अध्यक्ष सहित चार घायल, दिल्ली रैली से लौट रहे थे

Mon Dec 15 , 2025
श्योपुर:श्योपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी की कार का राजस्थान के अलवर में एक्सीडेंट​​​​​ हो गया। अलवर और भिवाड़ी के बीच तेज रफ्तार से जा रही उनकी गाड़ी अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में मांगीलाल के साथ उनके बेटे राजा वैरवा, ब्रजेश घेरवार और ब्रजेश बंसल घायल हुए हैं। […]

You May Like