हनीमून ट्रेजेडी: राजा के घर पोस्टर लगा, मैं मरा नहीं, मारा गया हूं, परिजन बोले CBI जांच हो

इंदौर। राजा रघुवंशी का आज यहां इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि राजा के भतीजे ने दी। इसके पहले शिलांग से विमान द्वारा उनकी पार्थिव देह इंदौर लाई गई। अंतिम यात्रा उनके निवास से निकली। राजा की शिलांग में संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। कई दिनों के सर्च ऑपरेशन के बाद शव शिलांग के समीप खाई में मिला था। जबकि पत्नी अब भी लापता हैं।

जब उनकी अंतिम यात्रा रीजनल पार्क पहुंची तो वहां विधायक मधु वर्मा भी शामिल हुए।

राजा की मौत को लेकर अब उनके परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग तेज कर दी है। राजा के परिजन इस घटना को महज हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या मान रहे हैं। घर के बाहर लगाया गया पोस्टर ‘मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया’ इस दर्द और नाराजगी का प्रतीक बन गया है।

Next Post

लाइसेंस के एवज में रिश्वत: बड़वानी RTO के निर्देश पर रकम ले रहे एजेंट को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

Wed Jun 4 , 2025
इंदौर। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़वानी जिले की जिला परिवहन अधिकारी और एक प्राइवेट एजेंट को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई। आवेदक चेतन शर्मा, निवासी अंजड़ (बड़वानी), ने जिला परिवहन कार्यालय में लाइसेंस रिन्यू और […]

You May Like